देशी शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 4 से 5 पेटी शराब सहित नगदी ले उड़े चोर

Must Read

देशी शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, 4 से 5 पेटी शराब सहित नगदी ले उड़े चोर

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह के मामले में सर्वमंगला बरमपुर स्थित शराब भट्टी में सेंधमारी कर देशी शराब की चार से पांच पेटी व नगद को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी अनुसार सुबह सेल्समेन और सुपरवाइजर ने दुकान खोला तो देखा कि दुकान के दीवाल का पीछे का हिस्सा टूटा हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस और उच्च अधिकारी को दी गई। दुकान में रखे देशी शराब की चार से पांच पेटी शराब व लॉकर में रखी रकम नहीं थी। जिसे कोई अज्ञात चोर के द्वारा रात में दीवाल तोडकर चोरी कर ले गया। वही चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। बताया जाता है कि गल्ले में अगले दिन के व्यवसाय के लिए चार से पांच हजार रूपए चिल्हर के रूप में रखे थे। जिसे चोरों ने पार कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This