Thursday, February 6, 2025

दो एसआई सहित 34 एएसआई का हुआ तबादला

Must Read

दो एसआई सहित 34 एएसआई का हुआ तबादला

कोरबा। लॉ एंड ऑर्डर में बेहतरी और प्रशासनिक कार्यों में कसावट के मद्देनजर एक बार फिर पुलिस कप्तान ने महकमें में व्यापक सर्जरी की है। 2 उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक समेत कुल 36 पुलिस अफसरों का तबादला के बाद नए कार्यस्थल पर तत्काल आमद देने के आदेश दिए गए हैं।जिला पुलिस कप्तान उदय किरण ने महकमें के अधिकारियों के लिए जारी तबादला आदेश की लिस्ट से निरीक्षक स्तर के पुुलिसकर्मियों को बाहर रखा है। बदले गए पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक नवल साव कोरबी से उरगा थाना भेजे गए हैं। इसी तरह उपनिरीक्षक ताराचंद सिदार रक्षित केंद्र कोरबा से श्यांग प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षक सुकलाल सिदार को बालको थाने से मोरगा चौकी, सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी निरंकारी को मोरगा से दीपका थाना, सहायक उपनिरीक्षक अजय सिंह को रजगातार से कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक राकेश सिंह को रक्षित केंद्र कोरबा साइबर सेल से रजगामार, सहायक उपनिरीक्षक मंगतूराम मरकाम को रक्षित केंद्र से पुलिस सेवा केंद्र प्रभारी जटगा, सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव को पुलिस सेवा केंद्र जटगा से कटघोरा थाना, सहायक उपनिरीक्षक रफीक खान को कटघोरा से कुसमुंडा थाना, सहायक उपनिरीक्षक अफसर खान को कोतवाली से चौकी प्रभारी कोरबी, सहायक उपनिरीक्षक विनोद खांडे को करतला से कटघोरा, सहायक उपनिरीक्षक मोतीलाल डनसेना को बालको से करतला, सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण रात्रे को बांगो से उरगा, सहायक उपनिरीक्षक नीलम केरकेट्टा को बालको से प्रभारी महिला सहायता केंद्र रामपुर, सहायक उपनिरीक्षक अनिता खेस को रामपुर महिला सहायता केंद्र से बालको, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम उइके को कोतवाली से पाली थाना, सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी वर्मा को बांकीमोंगरा से कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक खगेश राठौर को सिविल लाइन रामपुर से दीपका, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण आदित्य को श्यांग से हरदीबाजार, सहायक उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा को पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी से हरदीबाजार, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रशेखर वैष्णव को कुसमुंडा से बालकोनगर, सहायक उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ यादव को कुसमुंडा से रक्षित केंद्र कोरबा, सहायक उपनिरीक्षक कुंवर साय को बांगो से कटघोरा, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरी प्रसाद लहरे को कोतवाली से यातायात थाना, सहायक उपनिरीक्षक सिमसोन मिंज को रक्षित केंद्र कोरबा से कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन को कोरबी चौकी से बांकीमोंगरा, सहायक उपनिरीक्षक बिसोहन चंद्रा को कटघोरा से पुलिस सहायता केंद्र सीएसईबी, सहायक उपनिरीक्षक अशांक खांडेकर को करतला से बांगो, सहायक उपनिरीक्षक गिलेटबीन कुमार को रक्षित केंद्र कोरबा से बांगो, सहायक उपनिरीक्षक भानू प्रताप कुर्रे को कुसमुंडा से दर्री थाना, सहायक उपनिरीक्षक अनिल खांडे को दीपका से रक्षित केंद्र कोरबा, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार उइके को रक्षित केंद्र कोरबा से सिविल लाइन थाना रामपुर व सहायक उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता को सिविल लाइन रामपुर से बालकोनगर, सहायक उपनिरीक्षक संतराम सिन्हा को उरगा से कुसमुंडा, भेवनदास चेलसे को दीपका से रक्षित केंद्र कोरबा व सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर एक्का को लेमरू थाने के लिए स्थानांतरण को संशोधित कर अजाक थाने में यथावत रखा गया है।

Loading

Latest News

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया सुरक्षित

सायबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, जनवरी में 6 लाख से अधिक की राशि को किया गया...

More Articles Like This