Thursday, February 12, 2026

दो भाईयों को सांप ने काटा, डॉक्टरों ने बचाई जान

Must Read

दो भाईयों को सांप ने काटा, डॉक्टरों ने बचाई जान

कोरबा। जिले के भूलसीडीह गाँव में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गाँव के दो भाई कमरे में खाट पर लेटे हुए बातें कर रहे थे। तभी पास में मौजूद घोड़ा करैत ने एक भाई को काट लिया। पहले डंक को दोनों ने किसी कीड़े का काटना समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही करैत ने दूसरी बार डसा तब देखा कि वहां एक सांप था, जिसे लोकल भाषा में घोड़ा करैत कहते हैं। घर वालों ने तुरंत स्थिति को गंभीर समझा। परिजनों ने बिना देर किए दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुँचाया और घटना की सूचना रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूएर सोसायटी की टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम अध्यक्ष अविनाश यादव, सदस्य सागर और अजय मौके पर पहुँचे। परिवार ने सांप को ढंककर रखने की कोशिश की थी, लेकिन वह वहां से निकलकर दूसरे कमरे में पहुँच गया था। टीम ने खोजबीन कर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया गया कि उस समय सांप काफी आक्रामक था। रेस्क्यू के बाद करैत को अस्पताल ले जाया गया, ताकि डॉक्टर मरीजों को देखते हुए पुष्टि कर सकें। डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद यह सुनिश्चित किया कि यह वास्तव में कॉमन करैत है और मरीजों को तुरंत उपचार देना शुरू किया गया। उपचार मिलने के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This