Friday, February 13, 2026

दो व्यवसायियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

Must Read

दो व्यवसायियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

कोरबा। शहर में दो व्यवसायियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। पहले बस स्टैंड पर विवाद किया फिर दोनों शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे।थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। मारपीट की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों पक्ष खून से लथपथ हो चुके थे।जानकारी के मुताबिक एक कबाड़ व्यवसायी है और दूसरे की कपड़े की दुकान है। दोनों के बीच पहले से ही पैसे के मामले को लेकर रंजिश चल रही थी।दोनों के झगड़े में थाने के बाहर रखी गाडिय़ां भी गिर गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक भी थाना परिसर में पहुंचे हुए थे। भीड़ जमा होने पर पुलिस ने सभी को थाने से बाहर कर दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। जांच के बाद विवाद की वजह सामने आ पाएगी।

Loading

Latest News

धान उठाव की धीमी गति ने बढ़ाई चिंता, समितियों को करनी पड़ रही धान की रखवाली

कोरबा। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठाव इन दिनों बेहद धीमी गति से चल रहा...

More Articles Like This