Monday, February 16, 2026

धनतेरस में 10 से 11 नवंबर दोपहर तक रहेगा खरीदी का मुहुर्त

Must Read

धनतेरस में 10 से 11 नवंबर दोपहर तक रहेगा खरीदी का मुहुर्त

कोरबा। धनतेरस धन, सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर दोपहर 12.39 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 1.59 बजे तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी के साथ दीपोत्सव की खुशियां शुरू हो जाएंगी। धनतेरस का पर्व गोधूलि बेला में होता है। मान्यता है कि गोधूलि वेला में की गई पूजा से सभी प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन लोग सभी प्रकार की खरीदारी के साथ चांदी के सिक्के,आभूषण आदि के साथ नई वस्तुएं घर लाएंगे।
पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत से पहले पुष्य नक्षत्र का शुभ मुहूर्त में भी लोगों ने खरीददारी की है। पंडितों के अनुसार दीपोत्सव 6 दिन चलेगा। क्योंकि 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या पड़ रही है। बीते साल 2022 में सूर्य ग्रहण के चलते दीवाली उत्सव 5 के स्थान पर 6 दिन मनाया गया था। इस बार ग्रहण तो नहीं है लेकिन सोमवती अमावस्या जरूर पड़ रही है। शहर से लेकर गांवों तक अभी से खुशी का माहौल हो चला है। बाजार में भी रौनक बनी हुई है। कार्तिक अमावस्या 12 नवंबर को मनाया जाएगा दोपहर 2.44 बजे से 13 नवंबर को दोपहर 2.56 बजे तक रहेगी। दीपावली 12 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। दीपावली पर महालक्ष्मी, सरस्वती, गणेश जी और कुबेर देवता की पूजा की जाएगी। दीपावली पूजन का सबसे उत्तम समय प्रदोष काल का रहता है। इस शुभ मुहूर्त में पूजा से मनोवांछित फल मिलने का योग रहता है। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या तिथि 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 2.56 बजे तक होने से इस दिन उदयाकालीन सोमवती अमावस्या रहेगी। सोमवती ता अमावस्या पर दान पुण्य का दौर चलेगा।महिलाएं अखंड सौभाग्य की के साथ पीपल के पेड़ का पूजन कर सोमवती अमावस्या की कहानी सुनेंगी। सबसे ज्यादा गंगा व नर्मदा नदी सहित देश की पवित्र नदियों में स्नान करने पहुंचेंगे। इस दिन यमुना स्नान करने का विशेष महत्व है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This