धरमजयगढ़ लौटे हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Must Read

धरमजयगढ़ लौटे हाथी, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कोरबा । वन मंडल कोरबा के कोरबा रेंज में घूम रहे 10 हाथी वापस धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन वन अमले को इसकी भनक नहीं लगी। दूसरी ओर अभी भी कुदमुरा रेंज में 13 हाथियों का झुंड घूम रहा है, इससे ग्रामीण भी डरे हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि हाथी भोजन की तलाश में रात के समय निकलते हैं। इस वजह से भी डर बना रहता है। हाथी कभी भी चावल खाने मकान को तोड़ देते हैं। कटघोरा वन मंडल में भी 48 हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। केंदई रेंज के कापा नवापारा में 15 हाथियों का झुंड है। हाथी अभी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं। अधिकांश समय जंगल में ही घूम रहे हैं। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए टीम लगी हुई है, हाथी अभी शांत है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This