Monday, February 16, 2026

धर्मनारायण कटघोरा और उषा को बांकीमोगरा टीआई

Must Read

धर्मनारायण कटघोरा और उषा को बांकीमोगरा टीआई

कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने दो थाना और एक चौकी में प्रभारी की पदस्थापना में फेरबदल किया है। कटघोरा थाना के लिए बांकीमोगरा के टीआई धर्मनारायण तिवारी को पदस्थ किया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ उषा सोंधिया को बांकीमोगरा का नया थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है। जिला विशेष शाखा में कार्यरत एस आई विनोद कुमार सिंह को सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि एसपी ने एक दिन पहले ही कटघोरा थाना के प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव को निलंबित किया है, उनके स्थान पर अब डीएन तिवारी पदस्थ होंगे।एसपी द्वारा किये गये तबादला को लेकर बांकी मोंगरा क्षेत्र में चर्चा है कि जिस थाना प्रभारी को लोगों की शिकायत तथा विवादित कार्य प्रणाली के कारण हटाया गया था, तत्कालीन एसपी के द्वारा लाइन अटैच किया गया था, उन्हीं को फिर से उसी बांकीमोगरा का थाना प्रभारी पदस्थ कर दिया गया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This