Friday, February 6, 2026

धान उपार्जन केंद्र में घुसा हाथी, चट कर गया धान, सहमे ग्रामीण और कर्मचारी, उठाव नहीं होने से धान पड़ा है जाम

Must Read

धान उपार्जन केंद्र में घुसा हाथी, चट कर गया धान, सहमे ग्रामीण और कर्मचारी, उठाव नहीं होने से धान पड़ा है जाम

कोरबा । मार्कफेड की लचर धान परिवहन की व्यवस्था से अब जिले में धान खरीदी कर रहे कर्मचारियों की जान पर बन आई है ।शनिवार की रात उपार्जन केंद्र चचिया में एक हाथी फेंसिंग की सुरक्षा घेरा को रौंदते हुए उपार्जन के केंद्र में घुस आया। मौके पर ही हजारों क्विंटल रखे गए धान में से 20 क्विंटल धान चट कर गया। समिति के सहमे कर्मचारियों ने ग्रामवासियों के सहयोग से घण्टों मशक्कत के बाद हाथी को केंद्र से भगाया। घटना के बाद जहां कर्मचारी, ग्रामीण सहमे हुए हैं ,वहीं समिति के फड़ प्रभारी ने रविवार को उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराते हुए शीघ्र धान के उठाव नहीं होने पर खरीदी प्रभावित होने की बात कही है।
फड़ प्रभारी ने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले के वनांचल धान खरीदी (उपार्जन )केंद्र चचिया में शासन प्रशासन की मंशानुरूप ,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से जारी है। लेकिन घने जंगलों हाथियों के विचरण क्षेत्र के बीच अवस्थित उपार्जन केंद्र में जंगली जानवरों एवं असमाजिक तत्वों से धान की सुरक्षा एक बड़ी चुनोती बनी हुई है। मार्कफेड की लचर परिवहन व्यवस्था के कारण उपार्जन केंद्रों में जाम धान की सुरक्षा अत्यंत चुनोतिपूर्ण बनी हुई है। लचर परिवहन व्यवस्था के कारण उपार्जन केंद्र में जाम पड़े धान की सुंगध पाकर 13 जनवरी बीती रात एक हाथी फेंसिंग का सुरक्षा घेरा को तोड़कर खरीदी केंद्र में घुस आया। और फड़ में रखे लगभग 20 कट्टी धान को खाकर चट कर गया। बारदानों को भी फाड़कर नुकसान पहुंचाया है

Loading

Latest News

भीषण सड़क हादसा, एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संजोयक की तेज रफ्तार कार पलटी, मौके पर 2 की मौत, 2 अन्य की हालत गंभीर

कोरबा। जिले में गुरूवार की रात भीषण सड़क दुर्घटना में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक समेत एक अन्य कारोबारी...

More Articles Like This