Wednesday, February 11, 2026

धान के रकम में कैशियर मार डंडी, लगा आरोप, पीडि़त किसान ने कलेक्टर से की शिकायत

Must Read

धान के रकम में कैशियर मार डंडी, लगा आरोप, पीडि़त किसान ने कलेक्टर से की शिकायत

कोरबा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की कोरबा शाखा में पदस्थ कैशियर पर गंभीर आरोप लगा है। अपनी धान की रकम आहरण करने पहुंचे किसान ने राशि भुगतान के एवज में रकम की मांग करने का आरोप लगाया है। उसने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। हरदीबाजार क्षेत्र के ग्राम अखरापाली में शिवनाथ सिंह कंवर निवास करते हैं। उन्होंने कलेक्टर को लिखे शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि दो दिसंबर को अपने पिता बोधनाथ सिंह कंवर के साथ धान की बिक्री रकम का आहरण करने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के कोरबा शाखा पहुंचा था। जहां सुबह करीब 11 बजे से चार बजे तक कतार में खड़ा रहा। इस बीच कर्मचारी गौतम ने बैंक बंद होने का हवाला देते हुए कतार में खड़े किसानों से पासबुक व आहरण पर्ची ले लिया। जब उसके पिता बोधनाथ की बारी आई तो वे काउंटर में बैठी कैशियर के पास पहुंचे। कैशियर ने पहले तो अलग-अलग दस्तावेजों की मांग की। इसके बाद 44 हजार 500 रुपए थमा दिए, जबकि आहरण पर्ची में 45 हजार रुपए भरा हुआ था। इस संबंध में कैशियर से बात करने पर वह गोल मोल जवाब देने लगी। रकम की कटौती किए जाने की शिकायत करने की बात कहे जाने पर भी अनसुनी कर दी। लिहाजा पिता पुत्र बैंक पासबुक को बैंक में ही छोडक़र लौट गए। शिकायत पत्र में कहा गया है कि बैंक में जितने कर्मचारी है सब पैसा लेते हैं, पैसा दो तो जल्दी भुगतान मिलेगा, लाईन लगना नही पड़ेगा। 50,000 हजार में 1000 रूपये लेते है। जो लाईन में खड़े रहते हैं उस किसान को बैंक के कर्मचारी कोई महत्व नहीं देते हैं। हर किसान से 500 से 1000 रू.लेते हैं। हर बार उनके पिता से 500 रू. तो कभी 1000 रूपये ले लेते है और नही देते हैं तो 3 से 4 बार चक्कर काटना पड़ता है।इस पूरे मामले की शिकायत शिवनाथ ने कलेक्टर से करते हुए बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This