धान खरीदी केंद्र में घुसा हाथी कर्मचारियों ने जान पर खेलकर खदेड़ा

Must Read

कोरबा। जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में रात के वक्त एक दंतैल हाथी आ धमका। हाथी के आने से एकबारगी दहशत का माहौल रहा लेकिन कर्मियों ने धान की रक्षा करने का प्रयास नहीं छोड़ा और हाथी को खदेड़ दिया। सामने आए वीडियो के मुताबिक जब हाथी आया तो धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी दहशत में आ गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। जब हाथी ने धान की बोरियों को गिराया तब वह नुकसान ना पहुंचाए,इसके लिए मौजूद सभी लोगों ने मिलकर टॉर्च की रोशनी दिखाते हुए और शोर मचाकर हाथी को खदेड़ कर धान की रक्षा फिलहाल कर ली। दैवयोग से यह हाथी आक्रामक नहीं हुआ बल्कि आसानी से रुख मोड़कर जंगल की तरफ लौट गया लेकिन उपार्जन केंद्र में पड़े धान से आकर्षित हाथी वापस न लौटे,इसकी कोई गारंटी नहीं।हाथी प्रभावित क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों में मौजूद धान का उठाव होने तक खतरा बना ही रहता है। हाथियों के आने से किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। यह पहली बार नहीं है कि धान केन्द्र में हाथी आया हो, बल्कि हाथी कभी भी पहुंच जाते हैं, और केन्द्र में घुसकर धान खा कर चले जाते हैं, जो नुकसान की वजह बनते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि चिन्हित हाथी प्रभावित धान खरीदी केंद्रों से उठाव को गतिपूर्वक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This