कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। गांव में शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा गांव में लग जाता है। शिकायत किए जाने पर आबकारी विभाग की टीम गांव तो आती है, लेकिन बिना कार्यवाही किए चली जाती है। जिसकी वजह से अवैध रूप से शराब बनाने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि मना किए जाने पर अवैध शराब बनाने वालों की मदद शराबी भी करते हैं। उन्होंने नकटीखार में अवैध शराब बिक्री के धंधे पर रोक लगाने की मांग करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।
![]()




























