Tuesday, February 17, 2026

नगर निगम कर्मी हुए इधर से उधर

Must Read

नगर निगम कर्मी हुए इधर से उधर

कोरबा। नगर निगम में कार्यरत तीन कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और कार्यस्थल में फेरबदल करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगर पालिक निगम, कोरबा (छत्तीसगढ़) में पदस्थ निगमाकर्मियों को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कार्यस्थल में फेरबदल करते हुए इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल के तहत वर्तमान में संपत्तिकर शाखा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल को संपदा शाखा भेज दिया गया है। इसी तरह राजस्व उपनिरीक्षक भावेश कुमार यादव को संपदा शाखा से संपत्ति कर और संपदा शाखा में पदस्थ स्टोर कीपर गोलेराम बरेठ को केंद्रीय भंडारगृह में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में स्थापना शाखा, मुख्य कार्यालय साकेत भवन, कोरबा (छत्तीसगढ़) कार्यालयीन आदेश जारी कर दिए गए हैं।आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत नगर पालिक निगम, कोरबा द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कार्यरत् इन तीनों कर्मचारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक जारी किए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर ज्वाइनिंग करने कहा गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This