Tuesday, January 27, 2026

नगर निगम ने बदला घंटाघर चौक स्वरूप, पहचान दिलाई वापस, अब चारों घडिय़ां बता रही एक वक्त, चौक का हुआ सौंदर्यीकरण

Must Read

नगर निगम ने बदला घंटाघर चौक स्वरूप, पहचान दिलाई वापस, अब चारों घडिय़ां बता रही एक वक्त, चौक का हुआ सौंदर्यीकरण

 

कोरबा। घंटाघर की चार घड़ी,चारों में जंजीर पड़ी, ये कहावत शहर के सबसे बड़े चौक घंटाघर चौक के लिए पिछले कई सालों से उपयोग की जाती थी,लेकिन ये कहावत अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं, क्योंकि घडिय़ों में लगी जंजीर अब टूट चुकी है और ये सही समय बताने लगी है। चौक की सुंदरता भी लोगों को भा रही है।
शहर के जिस घंटाघर चौक को शहर के सबसे बड़े चौक का गौरव हासिल है उसकी तस्वीर अब पूरी तरह से बदल गई है। किसी जमाने में घंटाघर की चारों घडिय़ां अलग अलग समय बताती और यहां पर गंदगी का आलम होने के साथ ही असमाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता था,लेकिन अब चारों घडिय़ां सही समय बताती वहीं इसका सौंदर्यीकरण करने के साथ ही आवारा तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। निगम प्रशासन की गंभीरता से घडिय़ों की मरम्मत कराई गई और ये सही समय बताने लगी है। इतना ही नहीं घंटाघर का सौंदर्यीकरण भी कर दिया गया है। पहले यहां पर चारों तरफ गंदगी पसरी रहती थी और असमाजिक तत्वों का डेरा भी लगा रहता था, लेकिन अब घंटाघर का सौंदर्यीकरण इसे उद्यान के रुप मे विकसित कर दिया गया है साथ ही असमाजिक तत्वों के लगने वाले जमघट को भी समाप्त कर दिया गया है।घंटाघर की चारों घडिय़ों का सुधार कार्य होने जाने से आम जनता भी काफी खुश नजर आ रही है। अलग अलग समय बताने से कई बार लोग भ्रम में पड़ जाते थे,लेकिन अब ऐसी स्थित नहीं है। बहरहाल घंटाघर की तरह शहर के अन्य क्षेत्रों का भी सौंदर्यीकरण करने की जरुरत है ताकी कोरबा शहर स्वच्छ और सुंदर शहर बन सके।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा चौपाटी बना शराबखोरी का अड्डा, प्रेस क्लब भवन के पास खुलेआम असामाजिक गतिविधियाँ

बांकी मोंगरा नगर की प्रमुख चौपाटी, जो आम नागरिकों, परिवारों एवं युवाओं के लिए मनोरंजन एवं चटपटा जायका का...

More Articles Like This