नजदीक से गुजरा हेलीकाप्टर
कोरबा। अमूमन हेलीकॉप्टर निर्धारित ऊंचाई पर उड़ता है, लेकिन गुरूवार की सुबह लगभग 8.40 बजे एक हेलीकॉप्टर काफी नजदीक से गुजरा जो लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे। कोई कहता रहा कि बड़ा नेता आया होगा तो कोई यह कह रहा था कि हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया है। बताया जा रहा है कि एनसीसी के कार्यक्रम में शामिल होने एनसीसी के कमांडर कोरबा पहुंचे थे। उनका ही यह हेलीकॉप्टर था।
![]()




























