Friday, February 6, 2026

नदी से बरामद की गई लाश, पहचान कार्रवाई में जुटी पुलिस

Must Read

नदी से बरामद की गई लाश, पहचान कार्रवाई में जुटी पुलिस

कोरबा। बारिश के मौसम में नदी नालों में घटनाएं हो रही हैं। इनके ओवरफ्लो होने पर पार होने के चक्कर में लोग लापता हो रहे हैं और बाद में उनके शव मिल रहे हैं। तान नदी में बहकर आए एक शव को पिछली मध्य रात्रि बाहर निकाला गया। बांगो पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरसिया के तान नदी में मछुआरों ने एक शव को बहते हुए देखा। उसकी स्थिति ऊपरी क्षेत्र में थी। मछुआरों की ओर से बांगो पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। मछुआरों और स्थानीय लोगों का सहयोग लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। नदी का जल स्तर अधिक होने पर रात्रि लगभग 12 बजे शव को निकलने में सफलता मिली। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय रही। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।उसकी फोटो आसपास के थाना क्षेत्र में भेजे गए हैं और वहां से यह पता करवाया जा रहा है कि हाल के दिनों में कहीं कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This