Friday, February 6, 2026

नल जल योजना के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, उपसरपंच व पंचों ने की कलेक्टर से शिकायत, ग्राम पंचायत केराकछार का मामला

Must Read

नल जल योजना के कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, उपसरपंच व पंचों ने की कलेक्टर से शिकायत, ग्राम पंचायत केराकछार का मामला

कोरबा। जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत केराकछार में नल जल योजना के तहत किए गए कार्यों में गुणवत्ताहीन कार्य व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। मामले में उपसरपंच, पंच व ग्रामीणों ने शिकायत कलेक्टर से की है। ग्राम पंचायत केराकछार के उपसरपंच बाबूलाल, पंच जयराम, शकुंतला सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा किए गए शिकायत में कहा गया है कि नल जल योजना के कार्य में ठेकेदार द्वारा व्यापक स्तर पर गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है। लोटानपारा मोहल्ला में जेसीबी के द्वारा पूरे रोड की खुदाई कर दी गई है। पूरे गांव के सीसी रोड को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। जिसकी आज तक मरम्मत नहीं की जा रही है। घर-घर में पानी के लिए बने प्लेटफार्म व पाइप गुणवत्ताहीन है। जिसके कारण वह उपयोग होने से पहले टूट गए हैं। वर्तमान में लगभग 380 घरों में पानी पहुंच रहा है। जहां पानी पहुंच रहा है वहां भी मात्रा पर्याप्त नहीं है। ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत के किए गए टंकी, बोरवेल्स में अपना पंप लगाकर सप्लाई की खानापूर्ति की जा रही है। बजरंग चौक से दुकाल सागर तक 15 वर्ष पूर्व बने टंकी में गंदगी बनी हुई है जिसे सफाई कराई जाए। उन्होंने नल जल के कार्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग कही है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This