Tuesday, February 17, 2026

नशे के कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

Must Read

नशे के कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

कोरबा। समीक्षा बैठकों में निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्य के पूर्ति हेतु दिये गये निर्देश के तारतम्य में जिले में आबाकरी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के प्राप्ति हेतु निरंतर विभाग द्वारा सघन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सूचना तंत्र को मजबूत कर, अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन, भण्डारण आदि स्थानों को चिन्हांकित कर नियमित गश्त और कार्यवाही की जा रही । जिसके अंतर्गत अजीत वसंत, कलेक्टर, सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा शनिवार को डॉ सुकान्त पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एनएच 130बिलासपुर- अंबिकापुर हाईवे में चकचकवा पहाड़ी, थाना- कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी 65 जेडबी-4549 को रोका गया। वाहन मे नवीन शिवहरे एवं मनोज खटिक उपस्थित मिले, वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर, 5 पेटी मैकडावेल नम्बर- 01 पाव, 5 पेटी रॉयल स्टेज पाव, 03 पेटी ब्लेंडर प्राईड पाव सहित कुल 164 16 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क), 34(2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पाण्डेय, आशीष उप्पल, आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवं अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This