नशे में चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

Must Read

नशे में चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

कोरबा। किसी बात को लेकर नशे में धुत युवक ने तीन लोगों से गाली गलौच करते हुए मारपीट । इस दौरान धारदार हथियार से युवकों पर हमला कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत गया आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत अमरैया पारा में मिन्हास कादरी निवास करता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। मिन्हास गुरूवार को अपने दोस्त अमन कादरी व प्रभुजीत सिंह के साथ काम करने न्यू रेलवे कालोनी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते नवधा चौक के पास उनकी मुलाकात नशे में धुत करण लहरे से हो गई। करन ने गाली गलौच करते हुए युवकों से मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान उसने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में मिन्हास व प्रभुजीत को गंभीर चोटें आई। सूचना सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में धारा 296,351,115 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया था। मामले में धारा 118 जोड़ते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This