Friday, February 20, 2026

नहर का तटबंध फूट जाने से खेतों में भरा पानी, सड़क में कटाव से संपर्क टूटा, हरकत में आए अफसर

Must Read

नहर का तटबंध फूट जाने से खेतों में भरा पानी, सड़क में कटाव से संपर्क टूटा, हरकत में आए अफसर


कोरबा। जिले में कोरबा से सक्ती की ओर बहने वाली नहर का तटबंध फूट गया। पंचायत बुढ़ियापाली के ग्राम पहाडग़ांव में यह घटना हुई है। करतला विकासखण्ड अंतर्गत आज दोपहर नहर का तट बंध फूट जाने के कारण मुख्य सड़क बीच से दो हिस्सों में बंट गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में घुस रहा है। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मची है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का बंध फूटने से लगभग 5 से 7 किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया व 100 एकड़ से अधिक खेत व फसल डूब गई है।समाचार लिखे जाने तक 35 से 40 किसान इससे प्रभावित हुए हैं। अभी भी पानी का बहाव जारी रहा है लिहाजा और भी नुकसान होने की संभावना है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मेंटेनेंस के अभाव में पार पहले से कमजोर था। लेकिन सिंचाई विभाग के टाइम कीपर और सब इंजीनियर ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अचानक पार फूट गया और खेत जल मग्न हो गए। इससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा के वार्ड 5 में 4.74 लाख की सीसी रोड सालभर से अधूरी, रहवासियों में रोष

वार्ड क्रमांक 5 में 4 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड एक साल से अधूरी...

More Articles Like This