नहर का तट टूटने का मंडरा रहा खतरा, कई स्थानों में है लिकेज, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा सुधार, कलेक्टर जनदर्शन में फिर लाया गया मुद्दा

Must Read

नहर का तट टूटने का मंडरा रहा खतरा, कई स्थानों में है लिकेज, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा सुधार, कलेक्टर जनदर्शन में फिर लाया गया मुद्दा

 

कोरबा। सुनालिया फाटक से ईमलीडुग्गु नहर तट कई स्थानों से जर्जर है। लिकेज के कारण आसपास बस्तियों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। बार-बार शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर पुन: वार्ड पार्षद राधा दास व पूर्व पार्षद सुफल दास ने कलेक्टर जनदर्शन में मामले की शिकायत की है। उनका कहना है कि अधिकारी टेण्डर होने की बात कह रहे है। लेकिन एक से दो साल बाद भी मरम्मत काम नहीं किया गया है। पार्षद राधादास ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि शहर के बीचो बीच से नहर पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। कई स्थानों पर लीकेज के कारण सीपेज की स्थिति बन चुकी है। इस कारण नहर वाल कभी भी टूट सकती है और बड़ी दुर्घटना घट सकती है और घट भी चुकी है, बड़ी जनहानि हो सकती है। नहर के किनारे कांक्रिटिंग वाल नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। मोटर साइकिल वाहन व लोग नहर में दुर्घटनावश गिरकर बह जाते है। कई लोगों की मृत्यु नहर में गिरने तथा बहने से हो जाती है। कोरबा शहर से गुजरती हुई इस नहर में अनेकों लोगों की गिरकर, बह कर मृत्यु हो जाती है। उनके मृत शरीर को खोजने के लिए मृतक के परिवार तथा मोहल्लेवासी एवं पूरा प्रशासन और सिंचाई विभाग भी तब तक परेशान रहता है जब तक मृत शरीर की प्राप्ति नहीं हो जाती,जाली नहीं होने और सही मापदण्ड नहीं होने की वजह से कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि नहर का मरम्मत कार्य, कांक्रीटिंग व कोरबा शहर से उरगा बरपाली के बीच नहर पर जाली लगाया जाए। बारिश में हो सकती है बड़ी जनहानि निवेदन-सुफल दास
पूर्व पार्षद सुफल दास ने कहा कि नहर कई स्थान से लिक है। कुछ दिन पहले ही नहर का तट टूट जाने से 30-40 घरों में पानी घुस गया था। दिन के समय घटना होने से लोग जान बचाकर बाहर निकल गए थे। नहर से लगे कुम्हारपारा व अन्य बस्तियों में खतरा है। रात के समय तटबंध टूट जाने से 150 से 200 घरों की क्षति और बड़ी जनहानि हो सकती है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। मगर अधिकारी टेण्डर होने की बात कहते है। पूर्व पार्षद ने कहा है कि जब टेण्डर हो चुका है तो 1-2 साल बाद भी मरम्मत कार्य क्यों नहीं किया गया है। बारिश को अब कुछ दिन शेष है बारिश हुई तो बड़ी जनहानि हो सकती है। प्रशासन से अंतिम बार गुहार लगा रहे है। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर श्रममंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर उनसे निवेदन किया जाएगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This