Sunday, February 15, 2026

नहर में डूबकर किशोरी की मौत

Must Read

नहर में डूबकर किशोरी की मौत

कोरबा। उरगा थानांतर्गत ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में पानी के तेज बहाव में बहने वाले 17 वर्षीय किशोरी की लाश बरामद कर ली गई है। ग्राम कटबितला के पास लोगों को उसकी लाश मिली है। मृतका का नाम चुलबुली यादव है, जो कि खेत में काम करने के लिए घर से निकली हुई थी। चुलबुली नहर के पास कैसे पहुंची और कैसे पानी में डूबी इस बात का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर सेना के गोताखोर सक्रिय हुए और घंटो मशक्कत के बाद उसकी लाश को बाहर निकाला गया ।सूचना के बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंची फिर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना किया।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This