Thursday, February 12, 2026

नहाते समय तालाब में बैगा का फंसा पैर, मौत

Must Read

नहाते समय तालाब में बैगा का फंसा पैर, मौत

कोरबा। गढ़-उपरोड़ा से झाड़-फूंक करने के लिए शहर पहुंचे बैगा की तालाब में नहाते समय जलकुंभी में फंसने से मौत हो गई। शहर के सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहडिय़ा में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर में झाड़-फूंक करने गढ़-उपरोड़ा से बैगा इतवार सिंह मरकाम को बुलाया था। वह शुक्रवार की सुबह झाड़-फूंक करने के बाद नहाने के लिए कोहडिय़ा के पास स्थित तालाब में गया था। जहां पानी में उतरकर नहाते समय वह जलकुंभी के बीच फंस गया। तालाब के पास स्थित लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस व नगर सेना को दी गई। नगर सेना से दक्ष गोताखोर की टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने बोट के जरिए खोजबीन करते हुए बैगा को बाहर निकाला, पर उसकी मौत हो चुकी थी।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This