Thursday, February 5, 2026

नहीं मिला मानदेय, सौंपा ज्ञापन

Must Read

नहीं मिला मानदेय, सौंपा ज्ञापन

कोरबा। जिला निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में संलग्न समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानदेय प्रदान किया है, परंतु मास्टर ट्रेनर्स को किसी तरह का मानदेय नहीं दिया है। इस संबंध में जिले के सभी मास्टर ट्रेनर्स ने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप कर मानदेय प्रदान करने की मांग की। ज्ञात हो कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले की 4 विधानसभा के लिए लगभग 88 मास्टर ट्रेनर्स जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनाए गए थे। सभी मास्टर ट्रेनर्स विगत दो माह से निर्वाचन संबंधी कार्यों में सलंग्न रहे हैं। मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान दलों को प्रशिक्षण, ईवीएम की कमीशनिंग, मतदान दलों को सामग्री वितरण व मतदान के बाद सामग्री वापसी का कार्य किया गया है। निर्वाचन में रिटर्निंग अधिकारी से लेकर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को मानदेय मिलता है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This