Friday, February 6, 2026

नहीं रहे डॉ जयपाल सिंह

Must Read

नहीं रहे डॉ जयपाल सिंह

कोरबा। नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी और राजनीतिज्ञ डॉक्टर जयपाल सिंह का निधन हो गया। 70 वर्षीय डॉक्टर सिंह ने कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। डॉ जयपाल सिंह के निधन की खबर उनके शुभचिंतकों के लिए वज्राघात से कम नहीं है। लगभग तीन माह पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का भी हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। सिंह दंपति अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं। पता चला है कि उनके पुत्र पुणे में अध्ययन कर रहे हैं ,जहां से वह कोरबा के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके आने के पश्चात ही डॉक्टर जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This