Saturday, February 21, 2026

नाली निर्माण की कछुआ चाल से साल भर बाद भी काम अधूरा, नाली के गंदे पानी से उठ रही बदबू

Must Read

नाली निर्माण की कछुआ चाल से साल भर बाद भी काम अधूरा, नाली के गंदे पानी से उठ रही बदबू

कोरबा। सीएसईबी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य नाली निर्माण कार्य काफी सुस्त गति से चल रही है। निर्माण कार्य शुरू हुए एक साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन अब भी निर्माणाधीन है। इसे लेकर कारोबारियों में नाराजगी है। निर्माण कार्य के दौरान कार्य पूरा हो चुके व उसके आसपास क्षेत्र की नाली खुली रखी जा रही है। मलवा डालकर गंदा पानी को रोक दिया जा रहा है। इसकी वजह से गंदे पानी की बदबू से लोग परेशान हो रहे हैं। इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के सीएसईबी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर के मध्य नाली का निर्माण कार्य लगभग एक साल पहले शुरू किया गया था। यह कार्य बारिश से पहले किया जाना था। लेकिन निर्माण कार्य देरी से शुरू हुई। इस कारण पिछली बारिश में लोग परेशान होते रहे। अब ठंड का सीजन भी समाप्त हो गया है, लेकिन निर्माण का कार्य अब भी अधूरा पड़ा हुआ है। इस अवधि में ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण के नाम पर बीच सडक़ पर मिट्टी, रेत, मलबा सहित अन्य सामाग्रियों को डंप किया जा रहा है। इसकी वजह से सडक़ संकरा हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक परेशान नाली निर्माण से लगे कारोबारी परेशान हो रहे हैं। इसका असर क्षेत्र के कारोबार पर पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि निर्माण के लिए नाली की खोदाई की गई है। दुकान के सामने मिट्टी, रेत, मलवा अन्य सामाग्री डंप होने से ग्राहक दुकानों तक पहुंचने से बच रहे हैं।सामान्य दिनों की अपेक्षा निर्माण कार्य अवधि में ग्राहक कम हो गए हैं। दुकान के सामने गड्ढे होने की वजह से गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। सडक़ पर गाड़ी खड़ी करनी पड़ रही है। इससे मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इधर पानी निकासी के लिए पंप लगाया गया है। इससे गंदा पानी सामने के नाली में बहाया जा रहा है। इससे लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि पहले नाली का गंदा पानी सडक़ पर बहाया जा रहा था। इस गंदे पानी से होकर लोगों को आवाजाही करना पड़ रहा था।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This