कोरबा। कोतवाली अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला में कंचन परिवार सहित निवास करती है। वह सर्वमंगला मंदिर के समीप खिलौने बेच कर परिवार का भरण पोषण करती है। वह शनिवार की दोपहर घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। उसने बताया कि पड़ोस में ही दिलीप और उसका परिवार निवास करता है। उसकी मां आए दिन – नाली में राख को फेंक देती थी। उसे नाली में राख नही फेंकने की समझाइश दी गई। इस बात को लेकर वह आए दिन गाली गलौच करती थी। एक दिन पहले भी उसे मंदिर जाते समय रास्ते में गलत काम करने और जान से मार देने की धमकी दी गई थी। जिसकी सूचना उसने थाना पहुंचकर दी। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पहले से कुछ नही बोलने की समझाईश देते हुए घर भेज दिया था। पुलिस कर्मियों ने शाम को या फिर सुबह आने की बात कही थी, लेकिन वे नही पहुंचे। इस बीच दिलीप व कुछ अन्य उसके घर में घुस गए। उन्होंने मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। वे कमरे में सो रही बीमार बहन से भी मारपीट कर रहे थे। मामले को लेकर सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि नाली में कचरा फेंकने की बात पर विवाद हुआ है। धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिससे पीड़िता को चोटें आई है। पुलिस कर्मी ही पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
![]()

