Friday, February 13, 2026

निगम आयुक्त को भाजपा पार्षदों ने बताई समस्याएं

Must Read

निगम आयुक्त को भाजपा पार्षदों ने बताई समस्याएं

कोरबा। नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में निगम आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने वार्डोंकी समस्या बताई। भाजपा पार्षदों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के बाद सुधार कार्य नहीं कराया गया है। पार्षद निधि के कई कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।पार्षदों ने अपने वार्डों की समस्याओं को लिखित में भी दिया है। इस मौके पर पार्षद रितुचौरसिया, कमला देवी बरेठ, आरती अग्रवाल, सुफल दास महंत, प्रेमचंद पांडे,नारायण दास महंत, अजय गोड़, अनीता यादव, तरुण राठौर, नर्मदा लहरे,अब्दुल रहमान, प्रतिभा शर्मा, भानुमति जायसवाल, पुष्पा कंवर, अमित मिंज,धनश्री साहू, उर्वशी राठौर उपस्थित थे।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This