Thursday, February 19, 2026

निगम कोरबा और पालिका कटघोरा में खुला भाजपा का खाता, कोरबा में वार्ड 18 से नरेंद्र कटघोरा में वार्ड 13 से शिवमती निर्विरोध निर्वाचित

Must Read

निगम कोरबा और पालिका कटघोरा में खुला भाजपा का खाता, कोरबा में वार्ड 18 से नरेंद्र कटघोरा में वार्ड 13 से शिवमती निर्विरोध निर्वाचित

 

कोरबा। निकाय चुनाव में जीत अर्जित करने पार्टियां जोर लगा रही हैं। जनता ने किसे मौका दिया है यह 11 फरवरी के दिन वोटिंग के साथ यह फैसला हो जाएगा। परिणाम 15 फरवरी को आएंगे। इससे पहले भाजपा खेमे में जीत का तिलक लग चुका है। नगर निगम कोरबा और नगर पालिका परिषद कटघोरा में एक-एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नगर पालिक निगम के 67 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। वोटिंग से पहले ही भाजपा का खाता खुल गया है। वार्ड 18 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नरेन्द्र देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। वोटिंग से पहले जीत की बोहनी ने भाजपा खेमे में उत्साह भर दिया है। निर्विरोध निर्वाचित होते ही भाजपा नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहडिय़ा में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेन्द्र देवांगन को भाजपा ने दोबारा पार्षद का टिकट दिया है। वार्ड में उनके मुकाबले कांग्रेस ने हरीश कुमार ऊर्फ विक्की को टिकट दिया था। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। वार्ड में दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में नरेन्द्र देवांगन निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस केंडिडेट के नाम वापस लेते ही भाजपाईयों ने जश्न मनाया। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी और नियमानुसार इसका इंतजार करना होगा। अधिकारिक घोषणा 15 फरवरी को मतगणना के दिन ही की जाएगी। इसी तरह मतदान से पहले भाजपा का खाता कटघोरा नगर पालिका परिषद में भी खुल चुका है। वार्ड 13 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी शिवमती पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह भाजपा को अब दो निर्विरोध पार्षद मिल चुके हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This