Thursday, February 19, 2026

निदेशक तकनीकी ने दीपका और कुसमुंडा खदान का किया निरीक्षण 

Must Read

निदेशक तकनीकी ने दीपका और कुसमुंडा खदान का किया निरीक्षण

कोरबा। वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले एसईसीएल उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में जुटा हुआ है। इसे लेकर अधिकारियों द्वारा मेगा परियोजनाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में निदेशक तकनीकी ने जिले की मेगा परियोजनाओं का निरीक्षण कर उत्पादन व उत्पादकता का जायजा लिया। एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी द्वारा एसईसीएल की मेगापरियोजनाओं का दौरा किया गया। सबसे पहले श्री कापरी दीपका खदान पहुंचे एवं खनन गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए उत्पादन-उत्पादकता का जायज़ा लिया। इसके उपरांत श्री कापरी कुसमुंडा खदान पहुंचे जहां उन्होने व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों की समीक्षा की। दोनों खदानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा करते हुए उन्होने सभी को इस वर्ष का उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This