निदेशक तकनीकी संचालन ने गेवरा ओपनकास्ट का किया निरीक्षण

Must Read

निदेशक तकनीकी संचालन ने गेवरा ओपनकास्ट का किया निरीक्षण

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में वर्षा ऋतु को देखते हुए तैयारियां की गई हैं, ताकि बारिश के दौरान भी कोयला उत्पादन और डिस्पैच निर्बाध गति से जारी रहे। इस तैयारियों का जायजा लगातार अधिकारी ले रहे हैं। खासकर मेगा परियोजनाओं पर फोकस किया जा रहा है। इस कड़ी में निदेशक तकनीकी संचालन सोमवार को मेगा परियोजना गेवरा पहुंचे, जहां उन्होंने उत्पादन गतिविधियों का निरीक्षण किया। निदेशक तकनीकी संचालन एसके पाल गेवरा मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे, जहाँ उन्होंने उत्पादन-उत्पादकता का जायज़ा लिया तथा अभिवृद्धि के प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने खदान पहुँचकर मानसून की तैयारियों की भी जानकारी ली । जिसके बाद वे रेलवे सायडिंग गए तथा रेल डिस्पैच की व्यवस्थाओं का मुआयना किया। गेवरा ने रविवार को लगभग सवा लाख टन कोयला डिस्पैच किया था। श्री पाल ने उत्पादन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एरिया कोर टीम से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This