निर्वाचन कार्य से दिव्यांग कर्मियों को मुक्त रखने की मांग, सौंपा ज्ञापन
कोरबा। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तैयारियां की जा रही है। इसे लेकर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। निर्वाचन कार्य से जिले के शासकीय विभाग में कार्यरत दिव्यांग अधिकारी कर्मचारियों को मुक्त रखने की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिले के शासकीय विभाग में कार्यरत अनेक दिव्यांग जो ठीक से चल, सुन और देख नहीं पाते ऐसे दिव्यांग अधिकारी कर्मचारियों को लोकसभा निर्वाचन कार्य से मुक्त रखा जाए। दिव्यांग जनों को कार्य संपादन में कठिनाई होती है। इस संबंध में शासकीय विभागों को आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है।
![]()




























