नेशनल हाइवे के ब्लैक स्पॉट में लगाए जा रहे रेडियम, सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास
कोरबा। नेशनल हाइवे 130 बी पर लगातार हो रहे हादसों का अध्ययन करने के साथ प्रशासन यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर कुछ महीने पहले ब्लैक स्पाट को चिन्हित किया है । साथ ही उसे हटाने का काम किया। बारिश के मौसम में रात्रिकालीन आवाजाही के दौरान संभावित दुर्घटनाजन्य स्थानों पर अब ट्रैफिक पुलिस ने रेडियम पट्टी लगाने का काम शुरू किया है।
कटघोरा, पाली और उरगा मार्ग पर इस तरह का काम ट्रैफिक जवानों ने किया। खासतौर पर रात्रि के दौरान ऐसे क्षेत्र जहां पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है और वहां से आवाजाही व्यस्त है, ऐसे में तेज वर्षा की स्थिति में दृश्यता पर असर पड़ता है। इस चक्कर में हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखने के साथ ट्रैफिक पुलिस अपनी ओर से काम कर रही है। पुलिस ने बताया कि वाहन चालकों को गाडिय़ों में दोनों तरफ रिफ्लेक्टर लगाने को कहा गया है।
![]()

