नेशनल हाइवे मार्ग पर डीजल से भरा टैंकर पलटा
कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे मार्ग पर मोरगा चौकी क्षेत्र के महानदी पुल के पास मोड़ पर बेकाबू होकर डीजल से भरा टैंकर पलट गया। गुरुवार को हुए इस सडक़ हादसे में टैंकर का चालक घायल हो गया, जिसके पैर में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोड़ पर ही ढलान है, जहां पर टैंकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित वाहन के पलटने से डीजल भी सडक़ पर बह गया। इस दुर्घटना में रोड किनारे सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
![]()

