Thursday, February 19, 2026

नेशनल हाईवे में पहुंचे हाथी, लगा रहा जाम

Must Read

नेशनल हाईवे में पहुंचे हाथी, लगा रहा जाम

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र के चोड़धवा गांव के समीप कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में लगभग शाम 7 बजे हाथियों के झुंड को सडक़ पार करते देखा गया। इस दौरान मार्ग के दोनों छोर में आवागमन आधे घंटे तक बाधित रहा। 45 की संख्या में हाथियों के निकटवर्ती जंगल में डेरा डालने से ग्रामीणों भय बना हुआ है।दल में शावक भी शामिल हैं। हाथियों का विचरण इस क्षेत्र में लगातार बना हुआ है। जिस तादाद में हाथियों की संख्या वन क्षेत्र में बढ़ रही है उसकी तुलना में सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। रहवासी क्षेत्र में मकान तोडऩे और फसल नुकसान की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This