न्यू अमरैय्या पारा में सडक़ से परेशानी
कोरबा। नगर निगम कोरबा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 12 शारदा विहार के न्यू अमरैय्या पारा में निवासरत लोगों के सामने आवागमन से संबंधित मुश्किलें बनी हुई है। लंबा अरसा हो चुका है, जबकि लोगों को इन समस्याओं के साथ गुजर बसर करना पड़ रहा है। शिकायत है कि बार-बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने पर भी निराकरण की दिशा में कोशिश नहीं की गई। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि मौजूदा सीजन में कई राजनैतिक दलों के लोग न्यू अमरै्य्या क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। रेलवे कालोनी के नजदीक स्थित यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, जहां पर मकानों का निर्माण होने के बावजूद समस्याएं बहुत ज्यादा है। यहां वहां जल जमाव ने हर किसी को परेशान किया है, वहीं सडक़ों के कच्चे होने से हर सीजन में मुश्किलों से दो-चार होने की मजबूरी भी है। नागरिकों का कहना है कि इन मसलों के बारे में हर किसी को बताया गया है। संबंधित स्तर से आश्वासन जरूर मिला लेकिन नतीजे जमीन पर नहीं आ सके।
![]()

