Wednesday, February 11, 2026

न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार खम्भे से टकराई, एसईसीएल कर्मी की मौत, दो घायल

Must Read

न्यू ईयर पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार खम्भे से टकराई, एसईसीएल कर्मी की मौत, दो घायल

कोरबा। जिले में थर्टी फस्र्ट की रात तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक एसईसीएल कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नशे में कार चला रहे थे। घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक नए साल 2025 का जश्न मना रहे 2 से 3 युवक मारुति बलेनो कार क्रमांक सीजी 12 एटी 0375 को तेज रफ्तार से चला रहे थे।मुड़ापार-सुभाष ब्लॉक कॉलोनी मार्ग पर गुजरते समय मोड़ के पास बिजली के खंभे से जा टकरा गए। हादसे में आसपास के दुकानों के छप्पर उड़ गए। खंभा भी टूट क्षतिग्रस्त हो गया और कार पलट गई। जिससे कुसमुंडा निवासी एसईसीएल कर्मी अनुभव मसीह की मौत हो गई। कार में सवार दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कार अनुभव ही चल रहा था। एक दोस्त सामने बैठा था, जबकि तीसरा पीछे बैठा था। तीनों पार्टी कर घर लौट रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि, पोस्टमॉर्टम के बाद शव शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार की नव वर्ष की खुशियां मातम में बदल गई, पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This