Tuesday, February 17, 2026

पंचायत सचिव 24 जून से करेंगे कामबंद कलमबंद हड़ताल

Must Read

पंचायत सचिव 24 जून से करेंगे कामबंद कलमबंद हड़ताल

कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ की कोरबा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहनचंद कौशिक, जिला सचिव राजकुमार रजक, हसन अली के नेतृत्व में जिले भर के पंचायत सचिव 24 जून से कामबंद कलमबंद हड़ताल पर जा रहे हैं। जयपाल सिंह कंवर ने बताया कि पूर्व में जिला पंचायत सीईओ को कामबंद कलमबंद की सूचना देते हुए चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समाधान की अपेक्षा की गई लेकिन निराकरण नहीं होने पर 24 जून सोमवार से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। चार सूत्रीय मांगों में प्रधानमंत्री आवास के कारण रोके गए वेतन का भुगतान, सचिवों का वेतन एक निश्चित तारीख को भुगतान करने, लंबित वेतन का भुगतान करने और एरियर्स राशि का भुगतान करना शामिल है। 12 जून को आवेदन देकर सात दिवस के भीतर निराकरण का आग्रह किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जयपाल सिंह ने बताया कि कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल एवं तानाखार विधायक तुलेश्वर हीराम सिंह मरकाम के द्वारा भी जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखा गया था लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This