पंजाबी महिला मंडल और इनर व्हील क्लब ने मनाया सावन उत्सव, सावन क्वीन चुनी गई मनप्रीत धोट
कोरबा। पंजाबी महिला मंडल और इनर व्हील क्लब ने सयुंक्त रूप से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर सावन क्वीन मनप्रीत धोट बनी। द्वितीय सिमरजीत अरोरा एवं तृतीय स्थान पर नीता दुवा रही। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुक्ता शर्मा, द्वितीय ममता वासन को इनरव्हील पूर्व अध्यक्ष वसंत मनोहर ने क्राउन पहनाया। प्रोग्राम में बढ़चढक़र महिलाओं ने हिस्सा लिया। नृत्य संगीत के साथ सावन के झुला, लजीज व्यंजनों के साथ मनाया गया। सावन उत्सव इनरव्हील के अध्यक्ष बॉबी धनजल, सचिव प्रतिभा पुंडलीक ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किया। किए, कार्यक्रम में पंजाबी महिला मंडल के कार्यकारिणी सदस्य शशि ठाकुर,किकी भाटिया,डेज़ी बिंद्रा, ज्योति जुनेजा, नेहा अरोरा, डॉली गुलाटी, सिमरन अरोरा,ममता वासन, मोहिंदर मैहर, पूर्व अध्यक्ष रीता क्षेत्रपाल,उषा शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ, कार्यक्रम में बढ़चढक़र हिसा लिया मंदीप भाटिया, कुलदीप भाटिया,पलवींदर ढोट, तेजेन्द्र कपूर, मनीषा शर्मा, रजनी दुवा, शुभ लता शर्मा, डॉली लांबा, कशिश अरोरा, आरती कोहली, रजी भाटिया सहित अन्य महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे। सभी सदस्य को महिला मंडल की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
![]()

