Tuesday, January 27, 2026

पटवारी विनोद चार माह से लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट-राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…

Must Read

पटवारी विनोद चार माह से लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट-राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…..

कोरबा। जिलान्तर्गत दर्री थाना क्षेत्र से पटवारी विनोद अग्रवाल चार माह से लापता होने का मामला सामने आया है। वही गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही राजस्व अमले में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी विनोद अग्रवाल दर्री के एनटीपीसी कृष्णा विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी सहाना खातून ने दर्री थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके पति का तबादला हाल ही में ग्राम पसान किया गया था। बीते दिन वे घर से ड्यूटी पर जाने निकले। वही चार माह हो चुके हैं,अब तक वापस घर नहीं लौटे हैं। उनका कोई सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं। पत्नी ने पुलिस से 22 सितंबर 2025 को गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए। दर्री थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर विनोद अग्रवाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा चौपाटी बना शराबखोरी का अड्डा, प्रेस क्लब भवन के पास खुलेआम असामाजिक गतिविधियाँ

बांकी मोंगरा नगर की प्रमुख चौपाटी, जो आम नागरिकों, परिवारों एवं युवाओं के लिए मनोरंजन एवं चटपटा जायका का...

More Articles Like This