Monday, February 16, 2026

पर्यटन केंद्रों में पुलिस के जवान रहेंगे तैनात

Must Read

पर्यटन केंद्रों में पुलिस के जवान रहेंगे तैनात

कोरबा। नववर्ष के मौके को जश्न के रूप में मनाने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से इंतजाम करने लगे हैं। अब प्रमुख पर्यटन केंद्र में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में कोई घटना दुर्घटना ना हो और आम लोग बेहतर तरीके से इस जश्न को सेलिब्रेट कर सके इसके लिए पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला ने विशेष पहल की है। जिले के प्रमुख स्थान और पर्यटन केंद्रों में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान शराब पीकर वहां चलते या शराब लेकर जाते हुए वाहन सवार लोगों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा। यदि शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए तो उनकी गाड़ी सीधे एक सप्ताह के लिए जप्त होगी। इसके लिए पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारी को फरमान जारी कर दिया है और पर्यटन केन्द्रों में भी पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।इसी तरह शहर में भी कोई बाइक व चार पहिया वाहन में शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर यातायात पुलिस में शहर में एक्शन में आ गई है। शहर के अलग-अलग चौक चौराहों मे यातायात एएसआई मनोज राठौर और उनकी टीम लगातार वाहनों की जांच कर रही है। जिसमें तीन सवारी बैठकर फर्राटे भरने वाले बिना हेलमेट के बाइक दौड़ने वाले शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों को जमकर सबक सिखा रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This