Sunday, January 25, 2026

पर्यावरण संरक्षण के लिए पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे

Must Read

पर्यावरण संरक्षण के लिए पीजी कॉलेज में लगाए गए पौधे

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ईवीपीजी कॉलेज में पौधरोपण किया गया।
महाविद्यालय परिसर में फलदार वृक्षों को रोपा गया है। जिसका निकट भविष्य में लाभ मिलेगा। महाविद्यालय परिवार ने पौधरोपण करने के साथ ही इसके संरक्षण के लिए भी इंतजाम किए हैं। ताकि पौधों को रोपे जाने के बाद वह फलदार पेड़ बन सके। प्राचार्य डॉ साधना खरे के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिनेश सोनी मौजूद रहे। जिन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण ही सर्वोत्तम उपाय है। लोगों को खासतौर पर मानसून के सीजन में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। ताकि हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके। महाविद्यालय परिवार ने लगभग 30 से 50 पेड़ रोपे हैं। ताकि कम से कम महाविद्यालय परिसर हरे-भरे वृक्षों का एक केंद्र बन सके। अच्छी बात यह है कि यह सभी फलदार वृक्ष हैं। जिनसे एक दिन फल भी मिलेंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ साधना खरे ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में इस वर्ष हमने काजू, मुनगा, आंवला, कटहल, आम और बेल के पौधे लगाये हैं। प्रयास रहेगा कि इनका बेहतर तरीके से देखभाल भी किया जाए। ताकि वह पेड़ बन सकें। हमे अधिक से अधिक पेड़ जरूरत है। जिससे हमें हरा भरा वातावरण मिले। कॉलेज परिसर में लगातार हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। छात्रों को इस दिशा में जागरूक भी किया गया है। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के सदस्य खुशाल चौहान और अशोक लोध सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना, भूगोल विभाग व समाजशास्त्र विभाग के छात्र भी उपस्थिति थे।

Loading

Latest News

अब खुलेगी रजगामार में हुए भ्रष्टाचार की पोल, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का किया गया गठन, पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की...

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत रजगामार में हुए निर्माण कार्यों की अब जांच...

More Articles Like This