कोरबा। जिले का तापमान बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच गया है। दिनभर मौसम साफ रहने से दोपहर में गर्मी और उमस महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से आगे अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 49 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसका प्रभाव 2 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में दिख सकता है। अब मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक मार्च से प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ बारिश होने का अनुमान है।
![]()

