Friday, February 27, 2026

पांच माह से पुलिस की आंख में धूल झोंकने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Must Read

पांच माह से पुलिस की आंख में धूल झोंकने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। हत्या के एक मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने पांच महीने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना करतला थाना अंतर्गत सेंद्रीपाली की है। बताया जाता है कि गांव में रहने वाले सुनऊ राम यादव का भतीजा दयालाल यादव का गनपत राठिया ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दयालाल और गनपत दोनों करीबी दोस्त थे। घटना दिवस 23 मई 2024 को एक साथ बाइक से कोरबा गए थे। वहां से शराब के नशे में घर लौट रहे थे। इस बीच दोनाें के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दयालाल यादव गनपत के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। इसे लेकर विवाद हुआ। गनपत घर से बाहर निकला और उसने घटना दिनांक की रात लगभग 8 बजे दयालाल के सिर पर कई बार डंडे से मारा। दयालाल को गंभीर चोटें आई और वह जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को बिलासपुर हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This