Sunday, February 15, 2026

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

Must Read

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को पाली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह आयोजन धार्मिक आस्था, छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति और बॉलीवुड संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा, 15 फरवरी: शिव आरती, दीपोत्सव और सुरमयी शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में भव्य शिव आरती व दीपोत्सव से महोत्सव का आगाज होगा। वही शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे।

सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, फूलसिंह राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वही संगीत संध्या में Meet Bros, Khushbu Grewal और Salman Ali अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी रंग बिखेरेंगे दीपक साहू व ऋषिराज पांडेय, साथ ही आकर्षक कठपुतली नृत्य भी होगा। युवाओं के लिए 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,16 फरवरी: समापन में लोक-संगीत और बॉलीवुड का जलवा समापन समारोह शाम 7 बजे आयोजित होगा। वही मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन और अध्यक्षता सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक Anuj Sharma अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। वहीं बॉलीवुड सिंगर Kanika Kapoor अपने चर्चित गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। सितार वादन, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
पाली महोत्सव 2026 क्षेत्रवासियों के लिए आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का यादगार उत्सव साबित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की उम्मीद है।

Loading

Latest News

युवाओं,किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट: सौरभ सिंह

कोरबा। केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग...

More Articles Like This