Thursday, February 12, 2026

पिकनिक मनाने गए दो युवक डूबे, एक को बचाया गया, कोडा नदी में हुई घटना, एक की मौत

Must Read

पिकनिक मनाने गए दो युवक डूबे, एक को बचाया गया, कोडा नदी में हुई घटना, एक की मौत

कोरबा। भीषण गर्मी को लेकर लोग स्वीमिंग पुल, वेवपुल और पिकनिक स्पॉट के जलाशयों में पहुंचने लगे हैं, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसा ही कुछ मामला कटघोरा क्षेत्र में कोडा नदी में सामने आया, जहां नदी में छलांग लगाने वाले युवक डूबने लगे। एक को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन दूसरे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि कटघोरा निवासी विपिन दुबे 25 वर्ष रविवार की छुट्टी होने पर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने कोडा नदी आया हुआ था। गर्मी से राहत पाने विपिन ने अपने एक साथी के साथ नदी में छलांग लगाई। गहराई अधिक होने के कारण विपिन और उसका साधी डूबने लगे। पास मौजूद सुभाष नामक व्यक्ति ने चींख पुकार सुनकर नदी में छलांग लगाई और एक युवक को बचा लिया, जबकि विपिन की डूबने से मौत हो गई। उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। रविवार होने की वजह से झोराघाट में लोगों की भीड़ थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में सूचना दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This