पिकनिक मनाने गए युवक का मिला शव

Must Read

पिकनिक मनाने गए युवक का मिला शव

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला जलाशय पिकनिक मनाने गए युवक का शव अगले दिन सड़क किनारे मिला। मिली जानकारी के अनुसार प्रताप खांडे पिता फोटो लाल उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ग्राम एंडी पोस्ट किरारी जिला सक्ति, बालको प्लांट के सिमेश कंपनी में स्विच इलेक्ट्रिकशियन टेक्निशियन के पद पर बीते लगभग 10 माह से कार्यरत था। बीते रविवार को वह एमआरएसडीएस कंपनी की टीम के साथ अपनी बाइक सीजी 11 ए वाई 6885 में गया हुआ था। अगले दिन तक वह वापस अपने रूम नही पहुंचा, जिस पर उसके परिचित उसे ढूंढने फिर से पिकनिक क्षेत्र पहुंचे तो ग्राम दोदरो के समीप रास्ते में वह बाइक सहित गिरा हुआ मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची, शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि मृतक के कुछ दोस्त मृतक का पर्स व मोबाईल देर शाम घर पहुंचाने आए हुए थे। अगले दिन ढूढने के दौरान मृतक का शव औंधे मुंह सड़क किनारे मिला।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This