Wednesday, February 18, 2026

पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

Must Read

पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

कोरबा। बारिश में वाटरफॉल के नजारे खूबसूरत होते हैं, लेकिन कई बार जानलेवा भी हो जाते हैं। जिले के बालको क्षेत्र के केसला घाट वाटरफॉल में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ। पिकनिक मनाकर नदी में नहाने के लिए उतारे तीनों दोस्त में से जफर खान उम्र 33 वर्ष निवासी रामपुर पानी के तेज बहाव में बह गया। दोनों दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जफर खान समा गया। दोनों दोस्तों ने घटना की सूचना बालको थाने में जाकर दी। देर रात तक युवक की खोजबीन करते रहे लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह फिर से गोताखोरों ने युवक की खोजबीन की। अथक प्रयास के बाद युवक का शव बालको क्षेत्र के केसला घाट से बरामद किया गया।फिलहाल बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Latest News

बांधपाली के गौठान के पास मिली लाश, हत्या की आशंका

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधपाली के गौठान के पास सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने...

More Articles Like This