Tuesday, February 17, 2026

पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई, पति ही निकला हत्यारा, मृतका ने बैंक से लिया था लोन, बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए आने से था परेशान

Must Read

पुलिस ने महिला की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाई, पति ही निकला हत्यारा, मृतका ने बैंक से लिया था लोन, बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए आने से था परेशान

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास 24 मार्च को सुबह एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली। सूचना पर कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महज कुछ घंटों की गहन छानबीन के बाद पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम, डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की गई।मृतका लता नेताम किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी। 24 मार्च की सुबह उसका शव घर के सामने बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और खुला दरवाजा मिलने से हत्या की आशंका गहरी हो गई। पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर हत्या के पीछे पति का ही हाथ होने की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अमोल सिंह नेताम (पिता संतराम नेताम, उम्र 34 वर्ष, निवासी दमऊकुंडा, हाल मुकाम डूमरमुड़ा, थाना बांगो) ने अपनी पत्नी लता नेताम की हत्या की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 8 माह पूर्व मृतका उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी, जिससे वह नाराज था। इसके अलावा, मृतका ने हटकी बैंक से लोन लिया था, और बैंक कर्मियों द्वारा बार-बार वसूली के लिए ग्राम डूमरमुड़ा जाने से आरोपी मानसिक रूप से परेशान था। घटना की रात अमोल सिंह नेताम मृतका के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
कटघोरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This