Wednesday, February 18, 2026

पुलिस ने लौटाए 201 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल तो चेहरे पर खिली मुस्कान, 7 अलग-अलग राज्यों से मंगाये, रिकव्हर मोबाइलों की कीमत करीब 21 लाख

Must Read

पुलिस ने लौटाए 201 व्यक्तियों को उनके गुम मोबाइल तो चेहरे पर खिली मुस्कान, 7 अलग-अलग राज्यों से मंगाये, रिकव्हर मोबाइलों की कीमत करीब 21 लाख

कोरबा। कोरबा पुलिस और साइबर सेल की टीम के प्रयास ने मोबाइल खो चुके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। 201 लोगों के गुम मोबाइल को पुलिस ने सात राज्यों से रिकवर कर उन्हें लौटा दिया है। लौटाए गए मोबाइल की कीमत करीब 21 लाख रुपए है। साइबर सेल की गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रिकव्हर करने की कार्यवाही नियमित जारी है। वर्ष 2021 से साइबर सेल की टीम ने अब तक लगभग 1200 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाय है। इन रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक है। गुम व चोरी मोबाइल रिकवर के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू बी एस चौहान के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी व उनकी टीम द्वारा विगत 2 माह में 201 गुम और चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर किया गया है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 21 लाख रुपए है। जिसे सायबर सेल द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार से कोरियर के माध्यम से मंगवाये गये हैं। चोरी और गुम हुए मोबाइल के उपयोग करने वालों को साइबर सेल द्वारा कानूनी कार्यवाही की समझाइस देकर रिकवर किए गए। मोबाइलों में कई महंगे सेट वीवो, रेडमी, सैमसंग, वन प्लस, रियलमी, के महंगे सेट भी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर रिकवर किए गए 201 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाया गया। मोबाइल प्राप्त करते समय मोबाइल स्वामी काफी खुश नजर आए। उन्होंने कोरबा पुलिस को धन्यवाद दिया और बताया कि उन्हें विश्वास था कि उनका गुम मोबाइल पुलिस जरूर ढूंढ निकालेगी।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This