पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सजग कोरबा के तहत किया जागरूक
कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जनप्रतिनिधि एवं किसानों की बैठक ली गई।सजग कोरबा के तहत उन्हें जागरूक किया गया। इसके लिए थानाचौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। थाना चौकी प्रभारियों द्वारा उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में रहने वाले ग्रामीण कृषक मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक बुलाई जा रही है। इसी क्रम में थाना चौकी प्रभारी एवं उनके स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में जन प्रतिनिधि और ग्रामीणों का बैठक ली गई। बैठक में उपस्थित लोगों को वर्तमान में सरहदी जिलों में हुई उठाईगीरी की घटनाओं के संबंध में बताया गया। किस गलती के कारण वहां घटना घटित हुई उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को इस संबंध में समझाइश दिया गया कि कभी भी बैंक जाएँ तो हमेशा अकेले न जाकर दो तीन लोगो को साथ लेकर जाए। किसी अनजान लोगो से बात न करे और सीधे घर जाएँ। कहीं पान ठेला या चाय ठेला में न रुके। इस बैठक में ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच, वहां के पांच मितानिन एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सजग कोरबा के तहत पंपलेट का वितरण किया गया। जिसके माध्यम से सजग कोरबा का प्रचार करने के लिए निवेदन किया गया।पुलिस के द्वारा लिए गए बैठक में महिलाओं को समझाइश दिया गया कि महुआ का सीजन आने वाला है। जब भी महुआ बीनने जाएँ तो अकेले महिलाएँ जंगल न जाए और न ही बच्चे बच्चियों को महुआ बीनने जंगल तरफ भेजे। महुआ बीनने हमेशा तीन चार लोग एक साथ जाए।इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगो को साइबर अपराध होने पर नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में तुरंत फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवाने कहा गया । एटीएम संबंधी ठगी के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सेक्सटार्शन एवं महिला संबंधी अपराध की जानकारी दी गई।सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज़्यादा होने की बात बताते हुए लोगो को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। उपस्थित लोगों को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जन जागरूकता संबंधित पांपलेट का वितरण किया गया। लोगों को डायल 112 एवं हाईवे में आपातकालीन नम्बर 1033 के बारे में जानकारी दी गई।
![]()

